रुड़की 23 फरवरी (आरएनएस)। सोमवार को ऊर्जा निगम और विलिजेंस की टीम ने जैनपुर झंझेड़ी और बिझौली में 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। एसडीओ गुलशन बुलानी का कहना है कि आरोपित लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज कराए जाएंगे। सोमवार को एसडीओ गुलशन बुलानी के नेतृत्व में टीम ने जैनपुर झंझेड़ी में छापामार अभियान चला कर 10 घरों में बिजली चोरी होते पकड़ी है। इसके बाद टीम ने बिझौली में चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

