रुड़की 23 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस ने सोमवार को सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा और हंगामा करने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि भगतोवाली निवासी रवि निवासी सरेआम शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहा था। युवक की इन हरकतों के कारण मौके पर झगड़ा-फसाद की स्थिति पैदा हो गई। पुलिसकर्मियों ने युवक को शांत करने और समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाय लगातार हंगामा करता रहा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

