दुर्ग, 23 फरवरी (आरएनएस)। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने की घटना प्रकाश में आयी है। आरोपी को घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार किया गया
आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार जप्त
आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सोमवार को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोसा नगर स्थित रामलीला मैदान के पास एक युवक अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण निर्मित हो गया है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया गया। आरोपी का कृत्य लोक शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए संभावित खतरा उत्पन्न कर रहा था। पूछताछ में आरोपी की पहचान दमन सोनी उर्फ दामु के रूप में हुई। मामले में थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 307/2026, धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी का नाम दमन सोनी उर्फ दामु, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोसा नगर उडिय़ा मोहल्ला वार्ड 05 भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग निवासी है।
आरोपी से एक लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी विजय यादव, सउनि राजीव उर्वसा, प्रधान आरक्षक गंगाराम रावत, आरक्षक नवनीत यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
०

