ऋषिकेश 23 फरवरी (आरएनएस)। परमार्थ निकेतन में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास निकुंज महाराज ने कहा कि जब हम अपने जीवन में भगवान के नाम, सेवा और सत्संग को स्थान देते हैं, तब भीतर की नकारात्मकता स्वत: समाप्त हो जाती है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भागवत कथा हमें संदेश देती है कि सच्चा सुख बाहरी भोगों में नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धता और ईश्वर के साथ संबंध में निहित है। इस दौरन कथा में विदेश से पहुंचे यजमानो ने स्वामी चिदानंद सरस्वती और कथाव्यास निकुंज महाराज से आशीर्वाद लिया।

