ऋषिकेश 23 फरवरी (आरएनएस)। मुनिकीरेती होटल में कर्मचारियों को एसडीआरएफ ने आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रशिक्षण देकर उन्हें राहत-बचाव के लिए सुरक्षित तौर-तरीकों को बताया गया। सोमवार को मुनिकीरेती स्थित होटल लेमन ट्री में एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण की अगुवाई में प्रशिक्षण कार्यक्रम चला। कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी कार्रवाई की ट्रेनिंग दी गई। उन्हें प्राथमिक उपचार, सीपीआर और गला चोकिंग की स्थिति में बचाव, खून बहने से रोकने, घायलों को सुरक्षित लान और भूकंप में सुरक्षा उपाय आदि संबंधित महत्पूर्ण जानकारियां दी। कर्मचारियों को मूविंग और लिफ्टिंग तकनीक के साथ ही रेस्क्यू प्रक्रिया को लेकर व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। निरीक्षक कविंद्र ने प्रशिक्षण में कर्मचारियों के अहम सवालों के जवाब भी दिए। मौके पर एसडीआरएफ से मातबर सिंह, सुमित नेगी, पंकज, नितेश खेतवाल, अमित कुमार, होटल के जीएम अमित कुमार, भूपाल सिंह, आशीष, पवन आदि मौजूद रहे।

