मणिशंकर अय्यर के बयान से नई राजनीतिक बहस व कयास शुरु
कोलकाता 24 फरवरी (आरएनएस) हमेशा तमाम मुद्दों पर विवादित बयान के चलते सुर्खियों में रहने वाले मणिशंकर अय्यर ने सलाह दी है कि राहुल गांधी को इंडिया ब्लॉक की बागडोर को छोड़ देना चाहिए और इसे किसी क्षेत्रीय दल को सौंप देना चाहिए। सिर्फ यही नहीं इससे एक कदम आगे बढ़कर अय्यर ने नसीहत दी कि, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक के लीडर अर्थात प्रमुख बनाना चाहिए। वैसे अय्यर के बयान से नई राजनीतिक बहस को जन्म दिया है। अय्यर ने सलाह दी है कि राहुल गांधी को इंडिया ब्लॉक की बागडोर को छोड़ देना चाहिए और इसे किसी क्षेत्रीय दल को सौंप देना चाहिए। मणिशंकर अय्यर ने नए अपने बयान में कहा, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की नेता हैं, जिनके बिना इंडिया गठबंधन का ‘आईÓ, ‘एनÓ, ‘डीÓ, ‘आईÓ, ‘एÓ अस्तित्वहीन हो जाएगा।
अय्यर ने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी को इस पद पर बने रहने के बजाय छोटी पार्टियों चाहें वह स्टालिन हों, ममता दीदी हों या अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव या कोई और, को इंडिया ब्लॉक की कमान संभालने देना चाहिए।Ó
अय्यर ने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी को इस पद पर बने रहने के बजाय छोटी पार्टियों चाहें वह स्टालिन हों, ममता दीदी हों या अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव या कोई और, को इंडिया ब्लॉक की कमान संभालने देना चाहिए।Ó बंगाल कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना
अय्यर के इस बयान पर बंगाल कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमन रॉय चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, सबसे पहले यह स्पष्ट कर दें कि मणिशंकर अय्यर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों से जुड़े नहीं हैं। आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हैं, क्या क्या यही मणिशंकर अय्यर की ऐसी टिप्पणी का कारण था? हमें संदेह है।Ó वहीं, तृणमूल नेता कुणाल घोष ने अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। कहा, ‘मैं अभी कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि हम सभी बंगाल चुनावों में व्यस्त हैं।Ó इससे पहले अय्यर इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने के लिए एमके स्टालिन को सही आदमी बता चुके हैं। अय्यर ने कहा था, राहुल गांधी भारत के पीएम बन सकते हैं, बशर्ते कोई ऐसा हो जो अपना सारा समय इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने में लगाए. कहा, ‘स्टालिन ने पिछले साल जो किया है, वह भारत में फेडरलिज्म से जुड़े हर एक पॉइंट को उठाना है। इसलिए, मेरा मानना है कि वह इंडिया ब्लॉक के चेयरमैन बनने के लिए सबसे सही आदमी हैं और उनमें यह बड़ी खूबी है कि वह राहुल गांधी के पीएम बनने के रास्ते में नहीं आएंगे।Ó

