देहरादून,24 फरवरी (आरएनएस)। मां के डांटने पर बिना बताए निकले एक 13 वर्षीय मासूम को पुलिस ने कुछ घंटों में ढूंढ़ निकाला। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि सोमवार को संजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने चौकी आराघर में सूचना दी। कहा कि उनका नाबालिग पुत्र स्कूल न जाने पर माता की डांट से नाराज होकर साइकिल लेकर कहीं चला गया है। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई। हुलिए के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और कंट्रोल रूम के माध्यम से अलर्ट जारी किया गया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने बालक को डालनवाला क्षेत्र से ढूंढ निकाला। पुलिस ने बालक की काउंसलिंग कर उसे माता-पिता को सौंपा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

