देहरादून,24 फरवरी (आरएनएस)। 27 फरवरी से एक मार्च तक लोकभवन (राजभवन) में बसंतोत्सव होने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। ट्रैफिक प्लान 27 फरवरी से एक मार्च तक बसंतोत्सव चलने तक लागू रहेगा। ट्रैफिक प्लान लागू करने से पहले मंगलवार को एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण भी किया। बसंतोत्सव का ट्रैफिक प्लान – राजपुर रोड की ओर से जाने वाले वाहन दिलाराम चौक, न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर सवारों को ड्राप कर 8 जीआर मैदान में पार्क होंगे। यह पार्किंग फुल होने पर आरटी ग्राउंड में भी वाहन पार्क होंगे। पार्किंग स्थल से लोकभवन गेट के पास तक शटल सेवा चलेगी। – गढ़ी कैंट की ओर से आने वाले वाहन वाटिका तिराहा से महिंद्रा ग्राउंड में पार्क किया जाएंगे। यहां से शटल सेवा से एनेक्सी तिराहा तक भेजा जाएगा। – सरकारी अधिकारी-कर्मचारियो के प्राईवेट वाहनों की पार्किग आरटी ग्राउंड में होगी। – सड़क किनारे वाहनों को पार्क करने वालों के वाहन चालान किया जाएगा। जरूरत पडऩे पर क्रेन से उठावा लिया जाएगा। ट्रैफिक दबाव होने पर डायवर्ट प्लान दिलाराम चौक से कैंट रोड की ओर यातायात के दबाव होने की स्थिति में राजपुर रोड से समारोह में आने वाले वाहनों को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के अंदर से न्यू कैंट रोड पर भेजा जाएगा। ?मसूरी-कुठालगेट से आयोजन में आने वाले वाहनों को जोहड़ी गांव, गुच्चुपानी, सप्लाई तिराहा सीएसडी तिराहा भेजा जाएगा। यहां वाहनों में सवार उतर जाएंगे। वाहन महिंद्रा ग्राउंड में पार्क होंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

