देहरादून,24 फरवरी (आरएनएस)। भाजपा ने महानगर देहरादून में किसान, महिला, युवा, अल्पसंख्यक, अनूसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा टीम का गठन कर पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सभी मोर्चों में कुल मिलाकर कार्यसमिति सदस्यों समेत 196 से अधिक पदाधिकारी हैं। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर युवा एवं अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है। पार्टी ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि किसी किस्म की राजनैतिक खेमाबंदी की संभावनाओं को दूर कर दिया जाए। पदाधिकारी इसके साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। किसान मोर्चा में चार जिला उपाध्यक्षों में जितेन्द्र रावत, श्याम सुंदर चौहान, तेजपाल सैनी, हिमेश भटनागर, दो जिला महामंत्री में आशीष राजवंशी, राकेश रावत, चार जिला मंत्री में उदित मौर्य, नीरज शर्मा, अंशुल घई, राकेश कुकरेती समेत कुल 38 पदाधिकारी शामिल हैं। महिला मोर्चा में छह जिला उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, हेमा परिहार, मीनाक्षी गोदियाल, सुधा प्रधान, दो जिला महामंत्री मनोरमा काला, विमला गौड, चार जिला मंत्री पूनम पांडे, निधि शर्मा, बीना भाटिया, पूजा दत्ता समेत कुल 40 पदाधिकारी, युवा मोर्चा में चार जिलाध्यक्ष में सचिन नैथानी, दीपक अरोड़ा, धीरेन्द्र सिंह, वैशाली बंसल, दो जिला महामंत्री सौरभ शर्मा, विपिन काम्बोज, चार जिला मंत्री शशांक गुसांई, सन्नी थापा, प्रदीप रावत, सुधांशु तिवारी समेत 40 पदाधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा में चार जिला उपाध्यक्ष संदीप जैन, बलविंदर सिंह, परवीन खान, इसरार कुरैशी, दो जिला महामंत्री दिलबाग सिंह, अनस बेग, चार जिला मंत्री पूनम पॉल, शाहिद मंसूरी, अकबर कुरैशी, सोनू सरदार समेत 40 अन्य पदाधिकारी, अनूसूचित जनजाति मोर्चा में चार जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह राणा, प्रताप सिंह तोमर, उर्मिला चौहान, प्रताप जोशी, दो जिला महामंत्री संजय चौहान, विमला राणा, चार जिला मंत्री देवेन्द्र भंडारी, अल्का चौहान, उर्मिला तोमर, हुकुम सिंह राणा समेत 38 अन्य पदाधिकारी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में चार जिला उपाध्यक्ष में जसवीर सिंह, कर्मराज चौधरी, भूपेन्द्र सैनी, गौतम क्षेत्री, दो जिला महामंत्री में वीर नौटियाल, संदीप नामदेव, चार जिला मंत्री में राजेश सेन, राजकुमार प्रजापति, अनिल चौहान, अमित चौधरी समेत 38 पदाधिकारी शामिल हैं। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुरुप काम करने के निर्देश दिए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

