सुंदरबन 24 फरवरी (आरएनएस)। एक बार फिर सुंदरबन में बाघ के हमले में एक मछुआरे की मौत हो गई। मछुआरे का नाम गोपाल ढाली (45) है। इस घटना से झारखाली में सनसनी फैल गई है। पता चला है कि मछुआरा सुंदरबन जंगल के अंदर एक नाले में केकड़े पकडऩे गया था। उसके साथ उसका पड़ोसी सुमन मंडल और एक और साथी था। वह लोग केकड़े पकडऩे के लिए देउलभरनी के जंगल से सटे खाल में पहुंचे। वे पानी में प्रवेश कर मछली पकडऩे में मग्न थे कि, तभी, घने जंगल से एक रॉयल बंगाल टाइगर आया और गोपाल पर हमला कर दिया। बाघ ने गोपाल की गर्दन पर वार लिया और उसे जंगल के अंदर ले जाने की कोशिश की। तभी गोपाल के साथियों ने बाघ को रोकने की कोशिश की। लेकिन अन्य मछुआरों कोशिश के बावजूद बाघ अपने शिकार को छोडऩे को तैयार नहीं था। बाघ के हमले में अन्य दोनों मछुआरे भी घायल हुए।
काफी कोशिश के बाद भी वे अपने साथी को बाघ के मुंह से नहीं छुड़ा पाए। बाघ गोपाल को घसीटकर जंगल में ले गया। बाद में उन्हें जंगल से गोपाल ढाली की खून से लथपथ, घायल लाश मिली। शव को झारखाली लाने के बाद, बासंती थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरी घटना से इलाके में शोक की लहर फैली है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

