जौनपुर 25 फरवरी (आरएनएस )। सास-बहू के रिष्तेें जहां बिगड़ते जा रहे है वहीं लगाव कम ही देखने को मिलता है। कई वर्षों से अस्वस्थ सास की देखभाल करने वाली बहू उनके निधन का दु:ख सहन नहीं कर सकी। एक घंटे के भीतर ही रोते-रोते उसने भी दम तोड़ दिया। रामपुर थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। गांव के स्व. राजनाथ सिंह का भरा-पूरा परिवार है। उनकी 77 वर्षीय पत्नी विमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उपचार के दौरान दोपहर में घर पर ही उनका देहांत हो गया। उनकी देखरेख करने वाली बहू 50 वर्षीया निशा सिंह पत्नी अशोक सिंह को गहरा सदमा पहुंचा। रोते-रोते एक घंटे बाद वह बेसुध होकर गिर गईं। परिजन निशा सिंह को आनन-फानन एक निजी अस्पताल ले गए। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

