जौनपुर 25 फरवरी (आरएनएस )। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) प्रकोष्ठ द्वारा 26 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11रू00 बजे से आर्यभट्ट सभागार में डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार रू उभरती प्रवृत्तियाँ और चुनौतियाँ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल युग में बौद्धिक संपदा अधिकारों की बदलती प्रवृत्तियों, समकालीन चुनौतियों तथा संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करना है। कार्यशाला के संयोजक एवं नोडल अधिकारी, बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ के प्रो. रवि प्रकाश हैं। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित विधि एवं पेटेंट विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त करेंगे। मुख्य वक्ताओं के रूप में उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता अशोक सहगल (नई दिल्ली), भारतीय पेटेंट कार्यालय, नई दिल्ली के सहायक नियंत्रक (पेटेंट एवं डिजाइन) आलोक मिश्रा, के.एन.आई.टी., सुल्तानपुर के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. प्रदीप कुमार, टी.डी. लॉ कॉलेज, जौनपुर के डॉ. यशवंत सिंह तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डॉ. अभिषेक कुमार शामिल होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

