जौनपुर 25 फरवरी (आरएनएस )। शिक्षण अधिगम सामग्री पढ़ाने का साधन ही नहीं बल्कि शिक्षको के बीच आदान प्रदान का प्रभावी माध्यम भी है। यह शिक्षा को अधिक मनोरंजन तथा सुगम बनाता है। उक्त बातें मछलीषहर खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने बुधवार बीआरसी पर नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम में कहा।डॉक्टर संतोष तिवारी ने प्रतिभागियों को अपना विचार साझा करते हुए बताया कि शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से अपने ज्ञान,नवीन विचार और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा कर सकते हैं। इस दौरान एआरपी जंग बहादुर यादव,अखिलेश यादव,राकेश यादव ने विषय वस्तु पर विस्तार से बताया। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा शिक्षण अधिगम सामग्री के साथ डेमो किया गया। मंद्रीका मौर्या,अनुराधा मौर्या,डॉक्टर अफसाना बानो,रेनू यादव,प्रियंका यादव ने प्रस्तुतिकरण किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

