15 दिन में कार्रवाई नहीं तो सुल्तानपुर से लखनऊ तक होगा आंदोलन – शकील अंसारी
सुल्तानपुर 25 फरवरी (आरएनएस )। स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ कथित दुव्र्यवहार और उत्पीडऩ के मामले को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह मामला केवल एक संत का नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। माघ मास जैसे पावन अवसर पर शंकराचार्य जी को स्नान से वंचित किया जाना धार्मिक अधिकारों का खुला हनन बताया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा कथित दुव्र्यवहार और झूठे मुकदमे दर्ज कर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि गैर-भाजपा शासित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों की स्वतंत्र समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा आरोपित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कठोर कार्रवाई की जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने दो टूक कहा कि संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो सुल्तानपुर से लखनऊ तक निर्णायक आंदोलन होगा। वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा कि धर्मगुरुओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा, सरकार तुरंत कार्रवाई करे। सलाहुद्दीन हाशमी ने कहा कि संत समाज का अपमान देश की आस्था पर चोट है, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जफर खान ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो यह आंदोलन जनआंदोलन बनेगा और जवाब सड़कों पर दिया जाएगा। राजेश तिवारी ने कहा कि माघ मास में धार्मिक अधिकारों का हनन लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, जिम्मेदार अधिकारियों को हटाया जाए। रणजीत सिंह सलूजा ने कहा कि संतों के सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी। हौशिला भीम ने कहा कि सत्ता के दबाव से आस्था को नहीं दबाया जा सकता, कार्रवाई नहीं हुई तो आर-पार की लड़ाई होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं की गई तो चरणबद्ध और व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर अतहर नवाब,राम किशोर, असलम अंसारी, हाजी फिरोज, विकास मिश्रा, मो मंसूर, अजय मिश्रा, दिनेश तिवारी, मोहसिन सलीम, इकराम खान, अवधेश गौतम, विनय कुमार, महेश सिंह, आलोक पाण्डेय, जनेश्वर उपाध्याय, अखंड मिश्रा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

