बंधुआ कला थाना क्षेत्र के अलीगंज चौकी क्षेत्र की घटना
कुड़वार/सुल्तानपुर 25 फरवरी (आरएनएस )। मंगलवार को दिन दहाड़े से बम से हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।मामला बंधुआ कला थाना क्षेत्र के बबुरी गांव से जुड़ा है।
गांव निवासी आरती सिंह पत्नी कर्मजीत सिंह ने गुरुवार को बंधुआ कला पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दोपहर में उसके दरवाजे पर रामायण कार्यक्रम के दौरान चार मोटर साइकिल से दो दो लोग आए और उसके परिवारी जनों पर गाली गलौज करते हुए बम से हमला कर दिया था।बम लगने से दरवाजे पर खड़ी बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ सीओ सिटी ने निरीक्षण किया था। शुक्रवार को पुलिस ने प्रभाकर मिश्रा उर्फ अमन पुत्र अनिल मिश्रा निवासी हरदी दाउदपुर, आशीष पांडेय पुत्र भरत निवासी पांडेय का पुरवा मझना व पिं्रशु मिश्रा को मझना ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने तलाशी के दौरान 02 तमंचा 32 बोर व कारतूस तथा एक तमंचा 15 बोर बरामद किया है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

