मेरठ 25 फरवरी (आरएनएस )। लिसाड़ी गेट पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में बने और अबबने हथियार व हथियार बनाने के उपकरण सहित डेढ़ लाख की नकदी और एक बाइक बरामद हुई है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विकासपुरी बिजली घर के पास से रिक्शा रोड गोला कुआं निवासी युसूफ सैफी और उसके बेटे समीर उर्फ मेंढक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों बाप-बेटे लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित एक मकान में अवैध रूप से शस्त्र फैक्ट्री चल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा। जहां पुलिस को भारी मात्रा में बनी और अधबनी पिस्टल व तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरणों सहित डेढ़ लाख कैश और एक करिज्मा बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से हथियार बनाकर आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

