लखनऊ 25 फरवरी (आरएनएस )। को लखनऊ व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक व्यापार भवन, लाटूश रोड, लखनऊ में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, व्यापारियों के हितों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान सुहैल हैदर अल्वी एवं मनीष वर्मा ने घर वापसी की घोषणा करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल उनका परिवार है और वे इसी संगठन में रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों के कारण दूरी बनी थी, लेकिन अब वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ पुन: संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेते हैं। उनका उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पहले भी संगठन के साथ थे, वर्तमान में भी हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे।उनके इस निर्णय का बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया और इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक में राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अशोक, देवेंद्र गुप्ता, उमेश शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान, सतीश अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता (युवा अध्यक्ष), मनीष गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।अंत में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष और सक्रिय कार्य करने का संकल्प दोहराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

