लखनऊ 25 फरवरी (आरएनएस )। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश में अधिकाधिक निवेश आकर्षित करने की मंशा के अनुरूप, प्रदेश को वैश्विक निवेश एवं उन्नत प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से जर्मनी प्रवास पर गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री (सूचना प्रौद्योगिकी) सुनील कुमार के साथ अग्रणी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं।उप मुख्यमंत्री ने जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी स्नह्वद्भद्बद्मह्वह्म्ड्ड रुह्लस्र. के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ उन्नत सेंसर प्रौद्योगिकी, स्वचालित मंच तथा स्मार्ट अवसंरचना से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में उत्तर प्रदेश में प्रारूप निर्माण एवं उन्नत विनिर्माण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं, वाहन एवं विद्युत वाहन क्षेत्र के लिए स्मार्ट सेंसर एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के निर्माण, स्मार्ट सिटी एवं डिजिटल अवसंरचना परियोजनाओं में सहभागिता तथा अनुसंधान एवं नवाचार आधारित सहयोग मॉडल पर चर्चा हुई। कंपनी ने प्रदेश में अपनी विनिर्माण गतिविधियों की स्थापना को लेकर रुचि व्यक्त की।इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने जर्मनी की अग्रणी ड्रोन निर्माण कंपनी क्तह्वड्डठ्ठह्लह्वद्व-स्4ह्यह्लद्गद्वह्य त्रद्वड्ढ॥ के साथ बैठक कर प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, संभावित निवेश मॉडल तथा उत्तर प्रदेश में उन्नत ड्रोन विनिर्माण एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के अवसरों पर विमर्श किया। बैठक में रक्षा एवं नागरिक उपयोग हेतु अत्याधुनिक मानवरहित विमान प्रणालियों के विकास, रक्षा औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत औद्योगिक सहयोग तथा अनुसंधान एवं कौशल विकास के क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री ने ञ्जद्गद्यद्गद्घन्न्ठ्ठद्बष्ड्ड ह्र2 तथा ॥श्वहृस्ह्ररुष्ठञ्ज के साथ भी महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में दूरसंचार, डिजिटल अवसंरचना, रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्नत संचार नेटवर्क, सुरक्षित संपर्क व्यवस्था, आधुनिक सेंसर एवं विमानन प्रणालियां, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध मंच तथा परीक्षण एवं उत्पादन केंद्र की स्थापना की संभावनाओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।कंपनी प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के रक्षा औद्योगिक गलियारे, सुदृढ़ औद्योगिक आधारभूत संरचना एवं निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना करते हुए प्रदेश में दीर्घकालिक साझेदारी की संभावनाओं पर सकारात्मक रुख व्यक्त किया।प मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय द्रुतगामी मार्ग नेटवर्क, रक्षा औद्योगिक गलियारा, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर तथा पारदर्शी औद्योगिक नीतियां निवेशकों के लिए आदर्श वातावरण प्रदान कर रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार एकल खिड़की स्वीकृति प्रणाली, त्वरित अनुमोदन तथा हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जर्मनी में हुई ये उच्चस्तरीय बैठकें उत्तर प्रदेश को वैश्विक प्रौद्योगिकी, रक्षा विनिर्माण, दूरसंचार एवं स्मार्ट अवसंरचना के क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाने की दिशा में एक ठोस और दूरगामी कदम सिद्ध होंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

