जौनपुर 25 फरवरी (आरएनएस )। थाना मछलीशहर पुलिस ने दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना मछलीशहर की टीम परीक्षा शांति-व्यवस्था ड्यूटी में नरेन्द्र बहादुर इंटर कॉलेज घघरिया में तैनात थी। इसी दौरान केंद्र व्यवस्थापक प्रमोद कुमार शर्मा ने सूचना दी कि साहस यादव पुत्र शेषमणि यादव, निवासी ग्राम डगरियांव पोस्ट डमरुआ थाना सिकरारा, मनीष यादव नामक परीक्षार्थी के स्थान पर अवैध रूप से परीक्षा दे रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव व सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोप सत्य पाए जाने पर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

