जौनपुर 25 फरवरी (आरएनएस )। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बैंकवार सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि जिन बैंक शाखाओं के द्वारा बिना किसी वैध कारण के सबसे अधिक आवेदन अस्वीकृत किया गया है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा की और अधिक से अधिक आवेदन स्वीकृत करने के निर्देश दिए गये। अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 परमानंद झा, एलडीएम अभय श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, प्रबन्धक गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

