इलाज के खर्च के लिए भटक रहा है पीडि़त परिवार
सुल्तानपुर 25 फरवरी (आरएनएस )। तहसील क्षेत्र बल्दीराय के अंतर्गत हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर विगत 9 जनवरी की शाम सात बजे मिट्टी ढो रहे एक डंपर की टक्कर से पूरे कांशीराम गांव निवासी रमेश मिश्र और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पिठला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रमेश मिश्र व उनकी पत्नी को रेफर कर दिया गया, डाक्टरो ने दंपति को भर्ती कर लिया रमेश ने बताया कि उसकी पीठ और कमर की हड्डी में फ्रैक्चर है, हाथ पैर में भी गंभीर चोट है जिससे वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं। आर्थिक तंगी के चलते इस दंपति का इलाज सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। पीडि़त रमेश मिश्र ने बताया कि वे किराए के कमरे में रहकर जीवन-यापन करते हैं। अस्पताल से घर लौटने के बाद उन्होंने घटना की तहरीर हलियापुर थाने में दी, लेकिन अब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुरेभार मोड़ पर स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जाए, तो टक्कर मारने वाले डंपर की पहचान संभव है। घायल रमेश मिश्र ने पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर से घटना की एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

