– महिलाओं ने छत से पथराव किया, तीन लोग घायल हुए
मेरठ 25 फरवरी (आरएनएस )। लिसाड़ी गेट के रशीदनगर में घर के सामने कोल्डड्रिंक की खाली बोतल फेंकने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की महिलाओं ने छत से पथराव कर दिया। मारपीट में दो वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
रशीदनगर ढलाई वाली गली में सरताज परिवार के साथ रहता है। सरताज के बेटे बिलाल व शादाब फैनी बनाने का काम करते है।मंगलवार रात में बिलाल के पास करने वाले किसी कर्मचारी ने कोल्डड्रिंक पीकर खाली बोतल पड़ोसी शाहरुख के घर के बाहर फेंक दी। जिसको लेकर शाहरुख, सलमान व मुस्तकीम उर्फ गांधी ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
बिलाल का आरोप है कि शाहरुख के परिवार की महिलाओं ने अपने घर की छत से उनके ऊपर पथराव कर दिया। जिसमें बिलाल, शादाब व उसका दो वर्षीय बेटा हैदर घायल हो गए। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

