मेरठ 25 फरवरी (आरएनएस )। एक मस्जिद में तरावीह के बाद लड्डू बांटने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बेल्टों से हमला किया गया। इससे मस्जिद में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो हापुड़ रोड पर चमड़ा पैंठ क्षेत्र की एक मस्जिद का सोमवार रात का बताया जा रहा है।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में मस्जिद में काफी लोग एकत्र हैं। तरावीह के बाद का यह दृश्य नजर आ रहा है। 34 सेकेंड के वीडियो में दो पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं। एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। कुछ युवक बेल्ट से हमला कर रहे हैं। मस्जिद में मौजूद लोग जान बचाने को इधर-उधर भाग रहे हैं। कुछ लोग दोनों पक्षों को पकड़ते व समझाते दिख रहे हैं। मारपीट के बीच फंसे एक बच्चे को भी लोग बीच से निकालते दिख रहे हैं।
मस्जिद में अफरा-तफरी का माहौल है। लोहियानगर थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो चमड़ा पैंठ क्षेत्र की एक मस्जिद का है। मस्जिद में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान का प्रयास कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

