मेरठ 25 फरवरी (आरएनएस )। बुधवार की सुबह दौराला थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार ट्रक के पहिए का जोड़ा निकल कर सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में कार चला रहा युवक घायल हो गया। वहीं, ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को सीएचसी में उपचार कराते हुए वापस भेजा गया। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं लगी।
घटना दौराला-मसूरी मार्ग पर जैनपुर गांव के सामने की बताई जा रही है। बताया जाता है सड़क पर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक के पहियों का जोड़ा अचानक निकल कर सामने से आ रही एक कार से टकरा गया। जिसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।
वहीं, कार चला रहा इंचौली निवासी एहसान पुत्र सद्दीक मामूली रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल एहसान को दौराला सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर दौराला ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

