सीएम ने किया 850 करोड़ रुपए के 14 योजनाओं का उद्धघाटन व शिलान्यास
जगदीश यादव
कोलकाता 25 फरवरी (आरएनएस)। एक बार फिर सीएम ममता ने चुनाव आयोग के क्रियाकलापों पर सवाल उठाया और कहा कि, बंगाल में एसआईआर की आड़ में लगभग 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची में संशोधन को 2026 के चुनावों को प्रभावित करने की साजिश करार दिया। साथ ही उन्होंने तर्क दिया है कि, मामूली वर्तनी और आयु संबंधी त्रुटियों के कारण वास्तविक नागरिकों को अयोग्य नहीं ठहराया जाना चाहिए। यह काम ठीक नहीं और न्याय संगत नहीं है। सीएम ने आज भवानीपुर में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में मान स्तम्भ को अनावरण और कई सरकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बार सीएम ने उपरोक्त बात कही। सीएम ने भवानीपुर को मिनी इंडिया बताते हुए कहा कि, यहां पूरा छोटा भारत दिखता है। मै हर धर्म को लोगों के त्यौहारों में भाग लेती हूं और हर किसी के दिए हलावा हो या मिठाई को प्रसाद समझ कर खाती हूं। उन्होंने कहा कि, जियो और सबको जीने दो। सीएम ने कहा कि, शुरू में सुनने में आया था कि एसआईआर में 58 लाख नाम बाहर होंगे, लेकिन बाद में 80 लाख नामों के संकेत मिले। उनके शब्दों में, ऐसा लगता है कि 1.2 करोड़ नाम बाहर हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा, कोर्ट का आदेश आए 4-5 दिन हो गए हैं। अभी काम शुरू नहीं हुआ है। मुझे नहीं पता कि 28 तारीख को जब लिस्ट आएगी तो जिनके नाम लिस्ट में नहीं होंगे, वे कितने दुखी होंगे। मैं नहीं चाहती कि किसी भी सही वोटर का नाम छूटे। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन तृणमूल है, कौन बीजेपी है, कौन सीपीएम है, कौन हिंदू है, कौन मुस्लिम है, कौन बौद्ध है, कौन जैन है। लेकिन लोकतंत्र खत्म नहीं होनी चाहिए। सबको उनका हक मिलना चाहिए। मैं यह देखना चाहती हूं। भवानीपुर में जैन मंदिर के सामने खड़ी ममता की अपील थी, किसी का हक मत छीनो। सबको उनका हक वापस दो। खुद जियो। सबको जीने दो। इस बीच, ज्यूडिशियल अफ़सर एसआईआर डॉक्युमेंट्स को रिव्यू करने में लगे हैं। हालांकि, इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या 28 फरवरी तक पूरे डॉक्युमेंट्स को रिव्यू करने का काम पूरा हो जाएगा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के हिसाब से फाइनल लिस्ट उसी दिन पब्लिश होनी है। सप्लीमेंट्री लिस्ट बाद में पब्लिश की जा सकती है। मैने यहां आज 850 करोड़ रुपए के 14 योजनाओं का उद्धघाटन व शिलान्यास किया है। सीएम ममता ने जैन समुदाय के लोगों की तारीफ करते हुए महात्मा गांधी और अहिंसा के संदर्भ का उल्लेख किया और लोगों को एक साथ सबके साथ मिलकर रहने की बात कही। सीएम ने जियो और सबको जीने दो के नारे के साथ अपनी बात का समापन किया।

