कुशीनगर, 25 फरवरी (आरएनएस)। जनपद के जटहां बाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर ही खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जटहां बाजार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनही के बिन टोली में 7 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीते 23 फरवरी को उक्त बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई और मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन कर घटना के अनावरण के लिए जांच तेज की गई। जांच के दौरान आरोपी पिन्टू उर्फ कोयल 22 वर्ष निवासी हिरनहीं बिन टोली थाना जटहां बाजार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ 5(द्भ)(द्ब1)/6 व 5 एम/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बालक को बहला- फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर अपराध किया और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतक की चप्पल, घटना के समय पहने गए कपड़े व अन्य सामग्री बरामद की है। गिरफ्तारी में शामिल टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, निरीक्षक मनोज पंत साइबर सेल, निरीक्षक रवि राय डायल 112, निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह स्वाट, निरीक्षक अनिल यादव आईजीआरएस सेल, उपनिरीक्षक देवब्रत यादव, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, उपनिरीक्षक विकास कौल तथा कांस्टेबल शेर बहादुर सिंह, विश्वजीत राय व अनुराग यादव शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

