प्रयागराज 25 फरवरी (आरएनएस)। जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज प्रयागराज और हार्टफुलनेस एजूकेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ‘बाह्य आत्मविश्वास के लिए आंतरिक जुड़ाव का निर्माणÓ विषय पर एक ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष ने अतिथि वक्ताओं श्रीमती ज्योति मिश्रा (कोर्डिनेटर, हार्टफुलनेस, यूं पी स्टेट कालेज कैंपस प्रोग्राम) और रित्विक सोलंकी (जोनल कोऑर्डिनेटर, प्रयागराज, हार्टफुलनेस) का स्वागत किया।
रित्विक सोलंकी ने मानसिक शक्ति को संकेंद्रित करने से लिए सेनेटोनिन बढ़ाने के व्यावहारिक उदाहरणों को प्रस्तुत किया।
श्रीमती ज्योति ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मिक शांति जगाने का संदेश दिया।साथ ही छात्राओं की एकाग्रता में आ रही समस्याओं को सुना और उनसे उबरने के माध्यम बताए।
महाविद्यालय के संस्कृत, दर्शनशास्त्र, संगीत, अंग्रेजी विभाग मेंटल वेल बीइंग क्लब ‘अमलतासÓ और एन एस एस के प्राध्यापकगण एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन डा. फातिमा नूरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. अंकिता चतुर्वेदी ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

