प्रयागराज 25 फरवरी (आरएनएस)। चकिया रोड मस्जिद हाजरा में सात रोजा तरावीह मुकम्मल किया गया। हाफिज फिरोज अहमद साहब ने बहुत ही साफ-सुथरे अल्फाज में कुरान पढ़ी। जिसकी वजह से मस्जिद के तीनों फ्लोर सातों दिन फुल थीं।
हाजी मोहम्मद आमिर, हाजी मोहम्मद शाहिद साहब की सरपरस्ती में मस्जिद का इंतजाम था। एक कुरान मुकम्मल के बाद दीन की रोशनी में बयान हुआ उसके बाद दुआ मांगी गई सभी को तबर्रुक दिया गया।
तरावीह में हाजी मोहम्मद आमिर, हाजी मोहम्मद शाहिद, हाजी मेराज सलमान, हाजी हारून, शाहजहां, अनीस अख्तर, जीशान, जाकिर आदि नमाजी शामिल हुए।
दूसरी सात रोजा तरावीह जानसेन गंज मदीना मस्जिद में मुकम्मल हुई। हाफिज जी ने सात दिन में एक कुरान मुकम्मल की। दुआ की गई तबर्रुक बांटा गया। मोहम्मद अनवर की सरपरस्ती में तरावीह मुकम्मल हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

