प्रयागराज 25 फरवरी (आरएनएस)। शहर की सांस्कृतिक संस्था इंडियन फोक एंड मॉडर्न आर्ट अकादमी प्रयागराज रंगमंच के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती आ रही है, उसी क्रम में दिनांक 10 फऱवरी से 20 फरवरी तक 10 दिवसीय प्रस्तुतिपरक कार्यशाला का आयोजन 2 अन्य संस्थाओं पंचम रंग बेलवाई सुल्तानपुर एवं कला पथिक मुंबई के सहयोग से बेलवाई सुल्तानपुर में आवासीय कार्यशाला का आयोजन पंचम रंग संस्थान बेलवाई सुल्तानपुर के प्रांगण में किया गया।
इस कार्यशाला के प्रशिक्षक के रूप में इंडियन फोक एंड मॉडर्न आर्ट अकादमी प्रयागराज के सचिव एवं रंग निदेशक रमेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। अन्य प्रशिक्षक में भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के वरिष्ठ प्रशिक्षक मनोज शर्मा, रंग प्रशिक्षक एवं फिल्म अभिनेता संजय पाण्डेय, मनोज सिंह टाइगर (बतासा चाचा) ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।
इस 10 दिवसीय आवासीय कार्यशाला में बिहार, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश विभिन्न जनपदों से 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को राम मंच के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अभिनय की बारीकियों के संदर्भ में प्रशिक्षित किया गया।
10 दिवसीय कार्यशाला के संपूर्ण होने के उपरांत 11वें दिन दिनांक 21 फरवरी को समापन समारोह में प्रतिभागियों द्वारा तैयार प्रस्तुतियों का मंचन किया गया, इस अवसर पर स्थानीय दर्शकों से प्रागंण भरा रहा।
संस्था इंडियन फोक एंड मॉडर्न आर्ट अकादमी प्रयागराज के द्वारा अपनी आगामी 30 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्याअभिनय कार्यशाला का आयोजन प्रयागराज में मई 2026 में करने की उद्घोषणा की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

