प्रयागराज। योगी सरकार द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद आदि के विरुद्ध यौन शोषण के आरोप में फर्जी एफआईआर दर्ज किये जाने को लेकर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी यमुना पार के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर इसे हिंदुत्व और सनातन का घोर अपमान बताया है।
शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी के नेतृत्व में अपराह्न पार्टीजन सरकार विरोधी नारे लगाते विरोध करने पहुंचे। इस दौरान सभा में आरोप लगाया कि हिंदुत्व और सनातन का ढोंग करने वाली भाजपा सरकार में पहली बार किसी शंकराचार्य के ऊपर इतनी घटिया और घृणित आरोप लगाए हैं। कहा कि एक और डिप्टी सीएम शंकराचार्य के पूर्ण सम्मान और आदर की बात करते हैं, दूसरे डिप्टी सीएम बटुकों पर पुलिसिया हमले की निंदा करते हैं, जो सरकार के दोहरी रवैया को दर्शाता है।
उन्होंने शंकराचार्य को अनायास परेशान और प्रताडि़त करने का आरोप लगाते कहा कि रामभद्राचार्य का शिष्य हिस्ट्रीशीटर जिस पर हत्या जमीन कब्जाने, अपहरण और बलात्कार सहित संगीन धाराओं में 27 मुकदमे दर्ज हैं ऐसे अपराधी आशुतोष ब्रह्मचारी ने फर्जी मामला बनाकर झूसी थाने में उपरोक्त शंकराचार्य वगैरा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा, मांग की कि संपूर्ण प्रकरण की पारदर्शिता के साथ जांच हो और दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं जिससे भाजपा के द्वारा नीचे आरोप एवं शरारत की सच्चाई का पर्दाफाश हो।
इस अवसर पर यमुना पार अध्यक्ष अशोक पटेल, किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, विजय मिश्रा, परवेज सिद्दीकी अनूप त्रिपाठी, सुष्मिता यादव, सुशील तिवारी, मंजू संत, संदीप शर्मा, विनय दुबे, शहजाद उल हक, मानस शुक्ला, शाहनवाज कुरैशी, अवनीश कोल, राजू पटेल, प्रतिमा त्रिपाठी, अविनाश वर्मा, माधवी राय, नागेंद्र मिश्रा, डॉ राधेश्याम यादव, कामेश्वर सोनकर, सीता यादव, रिजवाना बेगम, नसरीन बानो, जयप्रकाश सिंह, कमाल अली, जितेंद्र राय, सरताज मोहम्मद, राजाराम पटेल, बृजेंद्र सिंह, गुलफान खान, विशाल सोनकर आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

