अलावल देवरिया (गोण्डा) 25 फरवरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सदर गोंडा व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द यादव थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज की पुलिस टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत थाना मोतीगंज क्षेत्र पाँच नफर अभियुक्तों के द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के कारण धारा 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही कर अभियुक्तगण ओमप्रकाश पुत्र राममिलन उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम परसौना बेसहूपुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा, संजय पुत्र रामजनक उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम दूबेपुरवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा, अजय पुत्र गुल्ले प्रसाद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम दूबेपुरवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा, पृथ्वीराज पुत्र धनीराम उण्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम दूबेपुरवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा, विजय पुत्र पृथ्वीराज उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम दूबेपुरवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तारकर सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 नारदमुनि कन्नौजिया, हे0का0 दयानन्द यादव शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

