:-डीएम से की शिकायत, जगी न्याय की उम्मीद।
नवाबगंज (गोण्डा) 25 फरवरी। विकासखंड नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में पंचायत भवन व खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराकर कब्जा हटवाने की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि ग्राम सभा की गाटा संख्या 1319 (पंचायत भवन), 1295 सार्वजनिक खलिहान व 1538 बंजर भूमि सहित अन्य भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। आरोप है कि पंचायत भवन की भूमि पर बने रास्ते को बंद कर निजी उपयोग में लिया जा रहा है। साथ ही खलिहान की भूमि पर अवैध निर्माण व पेड़-पौधे लगाए जाने की बात भी कही गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मौके की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।पीडित ने बताया है कि जिलाधिकारी के यहा से न्याय की उम्मीद जगी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

