बस्ती 25 फरवरी (आरएनएस)। बैदौला गांव की 21 वर्षीय महक अग्रहरि पत्नी आदित्य पांडेय की महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज कैली में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दिवंगत के मामा मुकेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी शाहपुर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।महक अग्रहरि का मायका सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र के भग्गोभार गांव में है। वह मायके वालों के संग मुंबई में रहती थी। उसके पड़ोस में ही आदित्य पांडेय निवासी बैदौला थाना सोनहा में भी रहता था। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों ने शादी कर लिया। शादी के बाद वे बैदौला चले आए थे। 15 अगस्त 2025 को दोनों पुन: मुंबई चले गए। स्वजन के अनुसार मुंबई में तबियत खराब हो गई तो 24 दिसंबर 2025 को पति द्वारा महक को बैदौला भेज दिया गया। दिवंगत के सास व ससुर द्वारा घर पर ही इलाज करवाया जा रहा था। हालत में सुधार न होने पर कैली ले जाया गया था, जहां मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि महक के मामा की तहरीर पर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। ? रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

