बस्ती 25 फरवरी (आरएनएस)। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी टीम इलेवन के प्रतिनिधि मण्डल ने सत्येन्द्र सिंह ‘भोलूÓ के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से मुलाकात कर जनपद के समस्याओं को अवगत कराया।भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह भोलू ने पुलिस अधीक्षक से जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के बारे में अवगत कराया।जिसको डॉ यशवीर सिंह ने संज्ञान में लेकर आश्वस्त किया कि पुलिस बिना किसी भेदभाव के जनपद में कार्य कर रही है और दोषी दंडित होंगे तथा निर्दोषों का उत्पीडन नहीं होगा। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मण्डल में टीम इलेवन के दिलीप पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल,पिन्टू सोनकर पूर्व प्रमुख शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

