गोसाईंगंज-अयोध्या 25 फरवरी (आरएनएस)। गोसाईंगंज विधानसभा के अमसिन गांव में संत गाडगे की जयंती भव्य रूप से मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अम्बेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा ,विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रत्यासी रामसागर वर्मा,संचालन चंदन सक्सेना व आयोजन सुरजीत कन्नौजिया ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद लालजी वर्मा ने संत गाडगे के जीवन,उनके त्याग,सेवा व समाज सुधार के लिए किये गए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहाकि आज हम सबको उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए,यही उनके प्रति सच्ची निष्ठा होगी।विशिष्ठ अतिथि रामसागर वर्मा ने कहाकि संत गाडगे ने समाज को एक नई राह दिखाई है।आज समाज मे व्याप्त तमाम कुरीतियो को मिटाने का संकल्प हम सभी को लेना है।उक्त अवसर पर राजन राव, धर्मेंद्र, रेखा, अशोक, फरहान, गौतम, निक्कू, प्रभावती, अंजनी, राममनीष, राज मोहन, प्रेम शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

