-अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से किया संवाद
अयोध्या 25 फरवरी (आरएनएस) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र हैं। हमारे रोम-रोम में बसे हैं। रामलला के दर्शन को उन्होंने अपना परम सौभाग्य बताया। दिल्ली में किसान मेले के शुभारंभ के बाद अयोध्या के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से संवाद भी किया इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि Óअन्नदाता ही जीवनदाता है, उसकी सेवा मेरा पहला कर्तव्य हैÓ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। भारत को Óवसुधैव कुटुंबकमÓ के संदेश के साथ विश्व बंधु की भूमिका निभाने वाला देश बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

