सुलतानपुर 26 फरवरी (आरएनएस )। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को कमिश्नर व डीआईजी की समीक्षा बैठक में जिले के बड़े साहब की शान में खलल न पैदा हो और बड़े साहब के शान में गुस्ताखी न हो इस लिए कलेक्ट्रेट गेट के अंदर बैरियर लगाकर नाकेबंदी की गई है। अगर कोई बलपूर्वक घुसने का प्रयास करे तो उसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। यह कोई मजाक नही। यह वास्तविक सीन है गुरुवार को जब कमिश्नर और डीआईजी मीटिंग करें तो उनकी परछाई भी कोई न देख पाए। यह सब सिर्फ सरकारी तंत्र के लिए ही एलाऊ है। बैठक में हुई कमियां निकलकर बाहर न आए इस लिए मीडिया पर भी पहरा है। अगर कोई बड़ी मुश्किल के बाद साहबों के इर्द गिर्द पहुंच भी जाता है तो उसके लिए जिला सूचना अधिकारी दरवान की तरह जमे हैं। रामराज की झलक सिर्फ रोड से पा सकते हैं। इसी लिए सूचना अधिकारी की ओर से कमिश्नर व डीआईजी के कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया है। शायद इसी लिए और सूचना अधिकारी की ओर से मीडिया को जानकारी भी नहीं दी गई। ताकि बंद कमरे की शोरगुल मीडिया तक न पहुंचे पाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

