मोतिगरपुर/सुलतानपुर 26 फरवरी (आरएनएस )। डीसी एनआरएलएम के.डी. गोस्वामी ने गुरुवार को मोतिगरपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीसी रुम, पंचायत कार्यालय, मनरेगा सेल,एनआरएलम डेस्क का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के साथ मातहतो को स्टोर रूम मे निष्प्रयोज सामान की नीलामी व ग्रांट रजिस्टर में पड़े पुराने मदों के अवशेष पैसों का खर्चा या मदो में वापस करने का निर्देश दिया।
गुरुवार को ब्लॉक मे डीसी एनआरएलम के निरीक्षण से कर्मचारियों में हलचल रही। उन्होंने बीसी रूम, पंचायत कार्यालय, मनरेगा सेल और एनआरएलएम डेस्क का निरीक्षण किया। कार्यालय मे टूटे फर्नीचर को दुरुस्त व खुले मे रखी बैटरी पर कवर लगाने का कर्मचारियों को निर्देश के साथ ही कार्यालय परिसर, शौचालय और अन्य कक्षों की साफ-सफाई की स्थिति परखी तथा स्वच्छता व्यवस्था नियमित बनाए रखने पर जोर दिया। वरिष्ठ सहायक पटल पर जीपीएफ व सर्विस पासबुक अद्यतन नहीं पाया गया। एक सप्ताह मे व स्टोर रूम में निष्प्रयोग पाए गए सामानों की नीलामी के साथ ग्रांट रजिस्टर में पुराने मदों के पैसे अवशेष रहने पर खर्च या मदो में वापस करने का निर्देश दिया। डीसी ने कार्यालय में विकास संबंधी फाइलों की गहन जांच की। स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं बैंक प्रगति, सीआईएफ वितरण अभिलेख, मनरेगा मास्टर रोल, पंचायत विकास कार्य योजना जीपीडीपी के दस्तावेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति सूची, ग्राम संगठन एवं क्लस्टर स्तरीय संघ की प्रगति रिपोर्ट के साथ वित्तीय लेखा-जोखा एवं ऑडिट रजिस्टर का अवलोकन किया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी, एडीओ समाज कल्याण ओपी सिंह, राजकिशोर सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत नितेश सिंह, संजय मिश्र, खंड प्रेरक आशीष पांडेय, सचिन कुमार, शुभम कुमार तथा बीएमएम धर्मेंद्र सिंह आदि ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

