दुर्ग,26 फरवरी (आरएनएस) दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति महामाया उद्यान धान खरीदी केंद्र के पास गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित पटेल (32 वर्ष) निवासी डीएमसी तालाब, मस्जिद के पास, कुम्हारी बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सफेद रंग के थैले में 1.318 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) में मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील:
पुलिस ने आम नागरिकों से नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थ गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

