लखनऊ 26 फरवरी (आरएनएस )। मुख्यधारा के दो प्रमुख युवा पत्रकार स्वर्गीय विधि सिंह और स्वर्गीय मोहम्मद इरफान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को अपराह्न ढाई बजे शोकसभा का आयोजन किया गया है।दोनों पत्रकारों का इसी सप्ताह आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय विधि सिंह का निधन हृदयाघात से तथा स्वर्गीय मोहम्मद इरफान का निधन मस्तिष्काघात के कारण हुआ। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।स्वर्गीय विधि सिंह अपराध संवाददाता के रूप में अपनी तेज-तर्रार और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे, जबकि स्वर्गीय मोहम्मद इरफान अल्पसंख्यक मामलों की रिपोर्टिंग में एक सशक्त और संवेदनशील आवाज माने जाते थे। दोनों ने अपनी प्रतिबद्धता, मेहनत और निष्पक्ष लेखनी से पत्रकारिता जगत में विशेष पहचान बनाई थी।शोकसभा में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर दोनों दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनके योगदान को स्मरण करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

