अयोध्या 26 फरवरी (आरएनएस)। वीर विनायक दामोदर सावरकर के 60वे बलिदान दिवस के अवसर पर सिविल लाइन स्थित पुष्पराज चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद नगर के स्वयंसेवको ने माल्यार्पण कर किया उन्हें नमन, अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि हिंदू राष्ट्रवाद की राजनीतिक विचारधारा हिंदुत्व को विकसित करने का बहुत बड़ा श्रेय वीर विनायक दामोदर सावरकर को जाता है जिन्होंने परिवर्तित हिंदुओं के हिंदू धर्म को वापस लौटाने हेतु सतत प्रयास करते हुए कई आंदोलन चलाए थे और सामूहिक हिंदू पहचान बनाने के लिए हिंदुत्व शब्द गढा, वीर सावरकर का निधन 26 फरवरी 1966 को मुंबई में हुआ उन्होंने आत्मार्पण (स्वैच्छिक उपवास) के माध्यम से अपने देह का त्याग किया ,सावरकर राष्ट्रवादी नेता, क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक, समाज सुधारक इतिहासकार ,कवि ,ओजस्वी वक्ता, दूरदर्शी राजनेता और एक अधिवक्ता भी थे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर के व्यवस्था प्रमुख विवेक अग्रवाल ने विचार रखते हुए कहा कि सावरकर जी हिंदू समाज में प्रचलित जाति भेद एवं छुआछूत के घोर विरोधी थे ,समरसता प्रमुख दिनेश जायसवाल ने कहा कि 1905 में बंगाल के विभाजन के बाद पुणे में विदेशी कपड़ों की होली जलाई, अंडमान की सेलयूलर जेल में काला पानी की सजा काटते हुए उन्होंने बंदियो को शिक्षित करने का काम तो किया ही साथ ही साथ वहां हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु काफी प्रयास किया सावरकर जी को नमन करने वालों में प्रमुख रूप से विवेकानंद नगर के नगर कार्यवाह प्रेम प्रकाश, करिअप्पा नगर के सह कार्यवाह विनोद तिवारी, रघुनाथ, गौतम अग्रवाल, हरि कृष्ण सक्सेना, राहुल सिंह, कर्मवीर सिंह, राधा रमन सिंह एवं प्रतीक गुप्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

