लालगंज प्रतापगढ़ 26 फरवरी (आरएनएस)। तहसील लालगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत पूरे वीरबल के पूरे निर्मल गिरधर में गुरूवार को चकबंदी प्रक्रिया को लेकर जनचौपाल लगायी गयी। इसमें सीओ चकबंदी अविनाश पाण्डेय व एसओसी अरविंद कुमार द्विवेदी ने ग्रामीणों से चकबंदी के बाबत समस्याओं को लेकर सीधे संवाद किया। सीओ ने ग्रामीणों को समस्याओं का पारदर्शिता से निस्तारण होने का आश्वासन दिया। चौपाल का संयोजन प्रधान रज्जन मिश्र ने किया। इस मौके पर संतोष मिश्र, कमलेश दुबे, सत्य नारायण दुबे, सोहनलाल, लक्ष्मण, कृष्णकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

