कोलकाता 27 फरवरी (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में एसआईआर की पूर्ण तालिका आज (शनिवार) जारी करेगा।
की फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने जा रहा है। ऐसे में वोटर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपना नाम देख सकेंगे।
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, सूची को ऑनलाइन देखने के लिए कई चैनल उपलब्ध कराए गए हैं। एसआईआर की पूर्ण तालिका चुनाव आयोग की मुख्य वेबसाइट (द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ), राज्य के चीफ इलेक्शन ऑफिसर ऑफिस की वेबसाइट (ष्द्गश2द्गह्यह्लड्ढद्गठ्ठद्दड्डद्य.2ड्ढ.द्दश1.द्बठ्ठ) और श्वष्ट नेट ऐप पर उपलब्ध होगी। वहां अपना नाम या श्वक्कढ्ढष्ट नंबर (वोटर आइडेंटिटी कार्ड नंबर) डालकर आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं और कोई सुधार हुआ है या नहीं। जिलों के हिसाब से भी अलग सिस्टम है। इसी तरह, आप हर जिले के डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर की वेबसाइट पर नाम या श्वक्कढ्ढष्ट नंबर से सर्च कर सकते हैं। आयोग का मानना है कि जिले के हिसाब से जानकारी ढूंढना आसान होगा।आयोग के सूत्रों ने आगे बताया कि लिस्ट शनिवार दोपहर तक उक्त सूची जारी हो जाएगी। सभी राजनीतिक पार्टियों को दोपहर तक सूची मिल जाएगी। यह भी साफ किया गया है कि 7 करोड़ 8 लाख में से सिर्फ 60 लाख का मामलों का समाधान हुआ है। बाकी 6 करोड़ 48 लाख में से पहले से ही 6 लाख से ज़्यादा गैर-कानूनी वोटर हैं। उनके नाम हटाए जा रहे हैं। वैसे बता दे कि, जिनके नाम अभी वेरिफिकेशन में हैं, वे भी सूची में रहेंगे, लेकिन एक अलग सेक्शन में। नए वोटर्स के एप्लीकेशन, यानी फॉर्म 6 के आधार पर अप्रूव हुए नामों को ‘अप्रूव्डÓ लिस्ट में जोड़ा जाएगा। सूत्रों का दावा है कि यह संख्या करीब 1 लाख 20 हजार है। इसके अलावा, जिन नामों का वेरिफिकेशन बाद में पूरा हो जाएगा, उन्हें ‘सप्लीमेंट्रीÓ या एडिशनल लिस्ट में पब्लिश किया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह एडिशनल लिस्ट कब जारी होगी, या कितने फेज में जारी होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

