रायपुर, 27 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (ढ्ढ्रस्) सहित कई अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, वाशु जैन को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं कुलदीप शर्मा को रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं के पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह निरंजन अग्रवाल को सचिव, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग के साथ-साथ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। सोमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विवेक चंद्र पांडेय को अपर कलेक्टर, नारायणपुर के रूप में पदस्थ किया गया है। सुनंद अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। आशीष कुमार टिकरिया को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा ऋषभ कुमार परासर को उप सचिव, वित्त विभाग तथा तरुण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
०



