0-छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने किया आह्वान
रायपुर, 28 फरवरी (आरएनएस)। निगम और जिला प्रशासन द्वारा राजधानी में इस समय गरीब गुमटी ठेला वालों को हटाए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा 2 मार्च जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के राम गुलाल ठाकुर ने बताया कि इस समय गरीबों पर जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा गहर ढाह जा रहे हैं, जिसके चलते रोज कमाने और खाने वाले परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एमजी रोड़, मालवीय रोड, जी रोड सहित बाहरी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके कारण लोग परेशान हो गए। प्रतिदिन ये अभियान चल रहा है। रायपुर में कमिश्ररेड प्रणाली लागू होने के बाद यह अभियान और तेज हो गया है।
राम गुलाब ठाकुर ने कहा कि इस प्रदर्शन में समाज के सभी गरीब वर्गों को शामिल होना चाहिए, ताकि गरीबों के आवाज शासन तक पहुंचाया जा सके। इस आंदोलन को बड़े राजनीतिक दलों के भी सहयोग मिलने के आसार हैं।
आर. शर्मा
०००

