रायपुर, 28 फरवरी (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवक से 75 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी को समता कॉलोनी क्षेत्र में एमसीपी पॉइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक एक्टिवा वाहन (क्रमांक ष्टत्र 04 हृछ्व 8956) को रोका गया, जिसमें एक बड़े थैले में नकदी रखी हुई थी।
वाहन सवार युवक ने अपना नाम मिलन शर्मा (25 वर्ष), निवासी समता कॉलोनी, आजाद चौक बताया। जब पुलिस ने उससे नगद राशि के संबंध में दस्तावेज मांगे, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करता रहा।
इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 75 लाख रुपये नगद, 4 मोबाइल फोन और एक्टिवा वाहन जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है, जहां अब इस बड़ी रकम के स्रोत की जांच की जा रही है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

