धमतरी, 28 फरवरी (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए धमतरी पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रूद्री थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति योगेश ऑटो सेंटर के पास अवैध रूप से शराब ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी अशोक दास मानिकपुरी (40 वर्ष), निवासी आनंद पारा रूद्री के कब्जे से कुल 34 पौवा देशी शराब बरामद की गई। इसमें 22 पौवा देशी प्लेन शराब और 12 पौवा देशी मसाला शराब शामिल है, जिसकी कुल कीमत करीब 2,960 रुपये बताई जा रही है।
आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसके खिलाफ थाना रूद्री में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

