राजनांदगांव, 28 फरवरी (आरएनएस)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अभियान के तहत संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों में बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। पुलिस टीमों द्वारा चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अशांति या कानून व्यवस्था बिगाडऩे की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।
जिला पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

