रायपुर, 28 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 को दिशाहीन और केवल आंकड़ों का मायाजाल करार दिया है । उन्होंने कहा कि एक लाख ,बहत्तर हजार करोड़ का यह बजट राज्य के विकास का रोडमैप नहीं, बल्कि केवल खोखली घोषणाओं का पुलिंदा है, जिससे प्रदेश का हर वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है । रायपुर में दो सौ बिस्तर के अस्पताल और मदर चाइल्ड हॉस्पिटल की घोषणा का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण में सौ बिस्तर के मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की घोषणा की तरह यह मात्र घोषणा न रहे इसका क्रियान्वयन भी हो ।
उन्होंने कहा कि बजट में महंगाई कम करने की दिशा में कोई ठोस का दम नहीं उठाया गया है । पेट्रोल डीजल पर वेट की दरें कम की जाती तो महंगाई नियंत्रण की दिशा में भी कारगर कदम होता और उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत कम होने का लाभ मिलता । मध्यम वर्ग एक बार फिर अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहा है ।
आर. शर्मा
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

