विशेष
हेदायतुल्लाह पुरकैत
मंदिर बाजार 1 मार्च (आरएनएस)। होली व डोलजात्रा में मात्र कुछ दिन बचे है। ऐसे में दक्षिण 24 परगना जिले के मंदिर बाजार थाना इलाके के अचना इलाके में स्थित अबीर बनाने कारखानों में श्रमिक रात दिन पसीना बहा रहे हैं। उन्हें सांस लेने की भी फुर्सत नही है और वह लोग कुछ ज्यादा कमाने की आस में दिन रात काम अबीर बना रहे है। सर्दी खत्म होने और बसंत की शुरुआत होते ही अबीर कारखानों में लाल, गुलाबी, हरा, नीले व पीले रंग का अबीर बानाने का काम शुरु होजाता है। अबीर बनाने वाली एक कारखाने के श्रमिक आशीष नस्कर ने बताया कि पिछले एक महीने से दिन-रात अबीर बनाया जा रहा है। होली के कुछ महीने बाद राज्य में चुनाव होने हैं। मार्केट में रिटेल और थोक व्यापारी अभी से चुनाव जीतने वाली पार्टी के लिए अलग-अलग रंगों के अबीर स्टॉक कर रहे हैं, ऐसे में इसकी काफी डिमांड बन रही है। मंदिर बाज़ार इलाके में लंबे समय से अबीर का उत्पादन होता आ रहा है और यह जिले के अलग-अलग इलाकों में पहुंचता है। सिर्फ इस जिले में ही नहीं बल्कि जिले के बाहर के दूसरे जिलों में भी, जैसे दीघा, पुरुलिया, बांकुड़ा, हावड़ा और कोलकाता में भी इन अबीरों की थोक में खपत होती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

